ट्राले की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत
बठिंडा (निस) : बीती रात यहां से लगभग 12 किलोमीटर दूर बठिंडा-डबवाली मार्ग पर गहरी बूटर और गुरुसर सैने के बीच एक ट्राले ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल को ट्राला दूर तक घसीट कर ले गया जिस काारण मोटरसाइकिल सवार गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना सहारा मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक साइकिल सवार की मृत्यु हो चुकी थी। मोटरसाइकिल सवार की पहचान सुरेश सिंह (35), निवासी भुच्चो मंडी के रूप में हुई। पुलिस ने ट्राले को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
The post ट्राले की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3f07v4P
via Latest News in Hindi
0 Comments