होशियारपुर (निस) : जिलाधीश के आदेशों की अनदेखी कर स्विमिंग पूल में जन्मदिन की पार्टी करने पर थाना सदर पुलिस ने 9 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी गुरदीप सिंह ने बताया कि गांव कोटला गोंसपुर में ड्यूटी के दौरान उन्हें एक गुप्त सूचना मिली कि गांव में शिव मंदिर के निकट एक स्विमिंग पूल पर कुछ युवक शोर मचा रहे है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक जांच के दौरान एक युवक ने पुलिस को जानकारी दी कि वे एक लड़के के वर्थ डे पर वहां पार्टी कर रहे हैं। आरोपियों की पहचान शिवम ठाकुर, इकजोत पाबला, प्रभजोत सिंह, अनमोल, मनीष कुमार, परमजीत सिंह, रणदीप सिंह, संदीप कुमार के रूप में हुई है।

The post स्विमिंग पूल पर बर्थ डे पार्टी मना रहे 9 युवक काबू appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ARbRwE
via Latest News in Hindi

0 Comments