पंचकूला में 961 नमूने नेगेटिव, 134 के नतीजे लंबित
पंचकूला (ट्रिन्यू) : उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अब तक 1142 व्यक्तियों के नमूने लिए गए जिनमें से 961 व्यक्तियों के नमूने नेगेटिव पाए गए। उपायुक्त ने बताया कि जिला में अब तक 18 मामले ही पाॅजिटिव पाए गए हैं जिनमें 2 को स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि भेजे गए नमूनों में से 134 के परिणाम आने बाकी हैं तथा 7 लोगों के नमूने दोबारा जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा 19 नमूने नार्म अनुसार फिट नहीं पाए गए। विभिन्न स्थानों पर 730 व्यक्तियों को अंडर सर्विलांस में रखा गया है जिनमें 143 को घरों में क्वारंटीन किया गया है।
The post पंचकूला में 961 नमूने नेगेटिव, 134 के नतीजे लंबित appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2VMoO1s
via Latest News in Hindi
0 Comments