बीबीएन, 21 अप्रैल (निस )
लॉकडाउन के बीच अंतर जिला पास का दुरुपयोग करते हुए फार्मास्युटिकल कंपनी के 3 लोग हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर गए। पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो इन तीनों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना नालागढ़ में एफआईआर दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार सैणीमाजरा स्थित थियोन फार्मास्युटिकल कंपनी के उपाध्यक्ष मुस्म्मी मिथलेश एम जाट ने अपने दो अन्य साथियों के साथ हिमाचल में प्रवेश किया।
मुरम्मी अपनी निजी गाडी (जेके21डी-6549) में ड्राइवर रमन प्रीत सिंह व तेज राम शर्मा मोहाली (पंजाब) से दभोटा बैरियर के पास से होकर थियोन फामासिटीकल कंपनी में आए। दभोटा बैरियर पर उन्होंने अंतर जिला पास का दुरुपयोग करके प्रवेश करने में सफलता पाई जबकि अन्य प्रांतों के साथ-साथ एक जिला से दूसरे जिले में प्रवेश करना भी वर्जित किया गया है। पुलिस स्टेशन नालागढ़ में इन पर केस दर्ज किया गया है।

The post हिमाचल में घुसने पर कंपनी के 3 कर्मचारियों पर एफआईआर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/34S5KmC
via Latest News in Hindi

0 Comments