सर्वोदय ने दिया 400 पैकेट सूखा राशन
पंचकूला, 21 अप्रैल (ट्रिन्यू)
सर्वोदय विकास परिषद पंचकूला की ओर से हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जिला प्रशासन को 400 पैकेट सूखा राशन दिया। यह राशन प्रशासन की ओर जिला बाल कल्याण अधिकारी भगत सिंह को सौंपा। कमलस्वरूप अवस्थी इस परिषद के प्रधान के रूप में कार्य रहे है। राशन बांटते हुए श्री गुप्ता कोरोना संक्रमण के चलते लोगों को यह संदेश दिया कि वे सोशल डिस्टेंस का पालन करें और राशन लेने आए लोगों के सेनेटाइजर से हाथ धुलवाकर वितरित करें। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सूखा राशन फिरोजपुर सेक्टर-19 के लोगों को बांटा जाए। इस राशन में 10 किलोग्राम आटा, सरसों का तेल की बोतल, एक किलोग्राम चना दाल, एक किलोग्राम नमक, चाय, हल्दी, मिर्च आदि शामिल है। विधानसभा ने पंचकूला के लोगों से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण के चलते लाॅकडाउन का पूरी तरह से पालन करें और बेवजह इधर उधर न घूमें। इस अवसर पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सदस्य नीलम अवस्थी, भाजपा जिला प्रधान दीपक शर्मा, जिला महामंत्री हरेन्द्र मलिक, परिषद के उपाध्यक्ष सतपाल भारद्वाज, महासचिव राजेन्द्र नुनीवाल, सहसचिव राकेश अग्रवाल, अन्नु आहूजा, आनन्द प्रकाश गोयल व प्यारेलाल सहित कई पदाधिकारी व पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।
The post सर्वोदय ने दिया 400 पैकेट सूखा राशन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3btH0na
via Latest News in Hindi
0 Comments