चंडीगढ़ से कालका जा रहे ऑटो यात्री से लूट
पिंजौर, 7 जुलाई (निस)
चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर गांव सूरजपुर के समीप गत रात्रि ऑटो रिक्शा में पिंजौर की ओर आ रहे सुंदर सिंह ने ऑटो चालक सहित सवार दो लोगों पर उसका पर्स, मोबाइल लूटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को कार्यवाही की मांग की है। कालका हाउसिंग बोर्ड निवासी सुंदर सिंह ने बताया कि वह बिजली का काम करता है। गत रात चंडीगढ़ से 9 बजे वह हाउसिंग बोर्ड से हरे रंग के ऑटो में बैठकर पिंजौर की ओर आ रहा था। उसमें अन्य 2 व्यक्ति सवार थे। सूरजपुर के पास ऑटो में बैठे एक व्यक्ति ने उसका गला पकड़ा और दूसरे ने जेब से पर्स निकाला जिसमें 2500 रुपए, आधार कार्ड, वोटर कार्ड और मोबाइल था। आरोपियों ने मारपीट कर किसी नुकीली चीज से उसकी टांग पर वार किया।
The post चंडीगढ़ से कालका जा रहे ऑटो यात्री से लूट appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Z9HQlf
via Latest News in Hindi
0 Comments