पहले की तरह रखा जाए बाजार बंद का सिस्टम
बीबीएन, 7 जुलाई (निस)
नगर व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण कौशल व उपाध्यक्ष भाग सिंह चौधरी ने श्रम विभाग से मांग की है कि जो सिस्टम पिछले एक दशक से चला आ रहा है उसे ही लागू करवाना चाहिए ताकि मंदी झेल रहे व्यापारियों को राहत मिल सके। उन्होंने इसकी एक प्रतिलिपि मुख्यमंत्री व राज्यपाल को भी भेजी है। उन्होंने कहा कि लोहा, सैनेटरी, मार्बल व पेंट आदि की दुकानें एक दशक से रविवार को बंद होती थी क्योंकि इन व्यापारियों के कार्य उद्योगों से संबधित है। अगर ये सोमवार को दुकान बंद करते हैं तो इनका धंधा चौपट होता है। शनिवार को लोग लोहा खरीदते नहीं है व रविवार को इनके पास काम नहीं होता है। सोमवार को अगर छुट्टी होती है तो मंगलवार को भी लोग लोहा खरीदने से परहेज करते हैं जबकि अन्य सभी दुकानदारों के पास उद्योगों में छुट्टी होने के चलते ग्राहकों की रौनक रहती है।
उन्होंने विभाग से मांग की है कि पहले की तर्ज पर ही व्यापारियों को दुकानें खोलने की परमिशन दी जाए। इस मौके पर सुभाष पप्पु ,जसविंद्र कुमार, राजेश व रविंद्र समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
The post पहले की तरह रखा जाए बाजार बंद का सिस्टम appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Z7hznr
via Latest News in Hindi
0 Comments