अम्बाला शहर में मंगलवार को शिक्षा सदन पर धरना-नारेबाजी करते बर्खास्त पीटीआई। -हप्र

अम्बाला शहर, 7 जुलाई (हप्र)
हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले बर्खास्त 1983 पीटीआई की बहाली के लिए क्रमिक अनशन सोमवार को 23वें दिन भी जारी रहा। जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर आज हरविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, सुभाष व राजीव क्रमिक अनशन पर रहे। सुबह 9 से सायं 4 बजे तक चले क्रमिक अनशन के दौरान आंदोलनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और स्वयं को बेकसूर बताते हुए बहाली की मांग करते रहे। समिति के जिलाध्यक्ष भूपिंदर सिंह ने बताया कि 1983 पीटीआई को बहाल करने के लिए आज हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के आंदोलन को विभिन्न संगठनों ने अपना समर्थन दिया। आज हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ एवं हरियाणा अनुसूचित जाति अध्यापक संघ के सदस्यों ने अपनी धरना स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

The post बहाली को लेकर दिनभर हुई नारेबाजी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/38yLVmb
via Latest News in Hindi

0 Comments