मोहाली, 2 फरवरी (निस)
पंजाब सरकार राज्य में युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए हर तरह मदद कर रही है। इसकी जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि ‘अपनी गाड़ी अपना रोजगार’ स्कीम सरकार की इस पहलकदमी का एक हिस्सा है। जिला प्रशासन मोहाली ने इस संबंधी कार खरीदने के साथ सबसिडी लेने के इच्छुक गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों के युवकों से याचिका मांगी है। प्रवक्ता ने बताया कि नौजवानों को कार खरीदने के लिए 75 हज़ार या कुल कीमत का 15 फीसदी (जो भी कम हो) सबसिडी के तौर पर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसी तरह ऑटो रिक्शा खरीदने के लिए 50 हज़ार या 15 फीसदी (जो भी कम हो) सबसिडी के रूप में दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार 4 फरवरी तक अपनी याचिका जिला रोजगार कार्यालय सेक्टर- 76 में जमा करवायें।

The post ‘अपनी गाड़ी अपना रोजगार’ स्कीम शुरू appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2GPpQ5K
via Latest News in Hindi

0 Comments