आर्मी कैंप में मस्ती कर रहे चीन से लौटे स्टूडेंट
गुरुग्राम, 2 फरवरी (हप्र)
चीन के वुहान से लौटे विद्यार्थी सेना के संरक्षण में कोरोना वायरस का भय भुलाकर जमकर मस्ती कर रहे हैं। सेना का विशेष कैंप इन विद्यार्थियों के लिए बोझिल नहीं बल्कि मस्तीभरा साबित हो रहा है। कैंप में मौजूद विद्यार्थियों ने दूसरे दिन जमकर ठुमके लगाए। दिल्ली एनसीआर में इस तरह के आधा दर्जन कैंप बनाए जा रहे हैं। चीन के विभिन्न हिस्सों से एयरलिफ्ट करवाकर स्वदेश लाए गए विद्यार्थियों को 14 दिन की विशेष निगरानी में रखने के लिए दिल्ली के बाद गुरुग्राम में दूसरा कैंप बना है। यह कैंप आर्मी के विशेष डाक्टरों की निगरानी में चलाया जा रहा है। दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की दिल्ली व एनसीआर में ऐसे छह कैंप बनाने की योजना पर काम रहा है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद व दिल्ली के बाहरी छोर पर दो और कैंप बनाए जा रहे हैं। कैंप में मौजूद विद्यार्थियों ने दूसरे दिन जमकर हरियाणवी गानों पर मस्ती की। कैंप में मौजूद लोगों के सोशल मीड़िया पर वायरल हो रहे एक वीड़ियो में इन्हें खूब ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है।
The post आर्मी कैंप में मस्ती कर रहे चीन से लौटे स्टूडेंट appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2GMfbZv
via Latest News in Hindi
0 Comments