रोड पर गड्ढों से बचने के चक्कर में कारें टकराईं, 4 लोगों की गयी जान
लोहारू, 2 फरवरी ( निस)
लोहारू-भिवानी मुख्य मार्ग पर गांव सिंघानी के पार फॉरच्यूनर व डिजायर कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि डिजायर के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालकों व खेतों में काम कर रहे लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद कार सवार लोगों को बाहर निकाला। हादसे का कारण जर्जर रोड का माना जा रहा है। रोड पर जगह-जगह गड्ढे बने है। इन गड्ढों से बचने के चक्कर में दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई।
डीघल का 45 वर्षीय मनोज अपने साथियों के साथ डीघल से गांव सिंघानी में किसी दशोठन समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान सिंघानी गांव के पास हादसा हो गया। हादसे में झज्जर के गांव डिगल के मनोज व नीरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजस्थान के गांव काजला का बास निवासी 29 वर्षीय विकास व सिंघानी निवासी 28 वर्षीय मनोज को गंभीर हालत में भिवानी नागरिक हस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी कर्णपाल सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
The post रोड पर गड्ढों से बचने के चक्कर में कारें टकराईं, 4 लोगों की गयी जान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2SfaHzJ
via Latest News in Hindi

0 Comments