सुपरवाइजरों का नहीं किया जाए ऑनलाइन तबादला
पंचकूला, 7 जुलाई(ट्रिन्यू)
आईसीडीएस सुपरवाइजर वेल्फेयर एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि महिला एवं बाल विकास विभाग में इस साल कोरोना महामारी के मद्देनजर सुपरवाइजरों के ऑनलाइन स्थानांतरण न किये जायें और तदर्थ रूप से स्थानांतरित की गई सुपरवाइजरों को पहले वाले स्टेशन से ऑनलाइन मनपसंद स्टेशन भरने का मौका दिया जाए। साथ ही अन्य लंबित मांगों को भी पूरा करने की मांग की है।
एसोसिएशन की प्रधान सविता, महासचिव संतोष यादव व सह सचिव सरोज के अनुसार, सरकार ने 13 जुलाई 2018 को विभाग ने ऑनलाइन स्थानांतरण के लिये नीति बनाई थी। निदेशक ने 26 सितंबर 2019 को एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर नीति से संबंधित अधिकांश आपत्तियों को दूर कर दिया। दस नवंबर 2019 को सुपरवाइजरों को फार्म भरवाकर वांछित स्टेशन मांगे गये। लेकिन इस बीच 50 से अधिक स्थानांतरण कर दिये गये। 24 मार्च को लॉकडाउन के बाद तबादले नहीं हो सके। अब कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं तो सरकार द्वारा ऑनलाइन तबादलों के लिये दबाव बनाया जा रहा है।
एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुसार जिन सुपरवाइजरों को तबादलों की जरूरत थी उनका स्थानांतरण पहले ही किया जा चुका है।
यातायात सुविधा समेत कई दिक्कतें बतायीं
पदाधिकारियों के अनुसार, अब कोरोना के कारण यातायात की सुविधायें भी पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में नये स्थान पर जाकर कार्य करने से परेशानियों का सामाना करना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से साल ऑनलाईन तबादले न करने व अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की है।
The post सुपरवाइजरों का नहीं किया जाए ऑनलाइन तबादला appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3gFfAwT
via Latest News in Hindi
0 Comments