बिजली चालू कराने, ताले खुलवाने को लेेकर प्रदर्शन
पंचकूला, 7 जुलाई(ट्रिन्यू)
यहां सेक्टर-7 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में कार्यरत पाठी सिंहों ने बच्चों के साथ उपायुक्त कार्यालय के सामने इंसाफ की गुहार लगाते हुए प्रदर्शन किया तथा डीसी और डीसीपी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। गुरुद्वारा साहिब के पाठी मित्तर सिंह, राजवीर सिंह और बलविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने गुरुद्वारा में बने उनके कमरों की बिजली काट दी। भीषण गर्मी के कारण उनके बच्चे परेशान हैं।
ये है मामला : पाठी सिंहों ने बताया कि 2014 से वे सपरिवार गुरुद्वारा में रह रहे हैं। जून 2019 में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान कुलजीत सिंह की तरफ से उन्हें मासिक वेतन पर रखा था जिसके बाद कुछ लोगों ने प्रबंधक कमेटी से विवाद खड़ा कर गुरुद्वारा में कब्जा जमा लिया। इसके बाद जुलाई 2019 से लेकर अब तक उन्हें वेतन नहीं दिया गया। उक्त लोगों द्वारा 3 जुलाई को गुरुद्वारा साहिब में बने उनके कमरों की बिजली काट दी व गेटों पर ताले लगा दिया। साथ ही धमकी दी कि 90000 रुपये देकर गुरुद्वारा छोड़कर चले जाओ। यदि वेतन की मांग की तो जान से मार देंगे या झूठे मामले में फ़ंसा देंगे। पाठी सिंहों ने उपायुक्त से गुरुद्वारा के सभी कमरों की बिजली चालू करवाने, गेटों के ताले खुलवाने की मांग की है।
The post बिजली चालू कराने, ताले खुलवाने को लेेकर प्रदर्शन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Z5Y8eX
via Latest News in Hindi
0 Comments