हेमराज गुर्जर बने श्रम एवं निर्माण प्रसंघ के चेयरमैन
अम्बाला, 7 जुलाई (निस)
द अंबाला सहकारी श्रम एवं निर्माण प्रसंघ के प्रधान पद का चुनाव मंगलवार को संपन्न हो गया। हेमराज गुर्जर को इस प्रसंघ का जिला चेयरमैन चुन लिया गया है। हेमराज गुर्जर मुलाना के पपलौथा के रहने वाले हैं। पूर्व में वह इस गांव के सरपंच भी रह चुके हैं। सात सदस्यों वाले इस प्रसंघ में त्रिलोचन सिंह चट्ठा पीठासीन अधिकारी थे। हेमराज गुर्जर के नाम का अनुमोदन निदेशक सुरजीत सिंह, सिकंदरलाल व सुनीता देवी ने किया। इसी तरह उप चेयरमैन पद के लिये सुनीता देवी के नाम का अनुमोदन हेमराज गुर्जर ने किया जिस पर निदेशक सुरजीत सिंह, निदेशक सतपाल व सिकंदर ने सहमति जता दी।
The post हेमराज गुर्जर बने श्रम एवं निर्माण प्रसंघ के चेयरमैन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3iz3CXc
via Latest News in Hindi
0 Comments