परीक्षा के विरोध में एनएसयूआई ने शुरू की भूख-हड़ताल
चंडीगढ़ में मंगलवार को कांग्रेस भवन के बाहर पीयू द्वारा फाइनल ईयर की परीक्षा लेने के निर्णय का विरोध करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता। -मनोज महाजन
चंडीगढ़, 7 जुलाई (ट्रिन्यू)
फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा सितंबर के अंत तक कराये जाने के विराेध पंजाब विश्वविद्यालय के एनएसयूआई वर्करों ने सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन के सामने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी।
एनएसयूआई के सोशल मीडिया नेशनल चेयरमैन मनोज लुबाणा पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स कौंसिल के उपप्रधान राहुल कुमार आज पहले दिन भूख हड़ताल पर बैठे। एनएसयूआई नेताओं का कहना है कि कोविड-19 महामारी के खतरे के चलते फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा लेना एक बड़ा जोखिम हो सकता है। इतना ही नहीं बार-बार फैसले पलटने से छात्रों की मन-स्थिति पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि पीएम इस मसले पर संसद बुलवायें और सांसदों की राय जानें ताकि संकट के इस समय में पता लग जाये कि लोग एग्जाम कराने के समर्थन में हैं या नहीं।
उन्होंने दावा किया कि अगर एक भी सांसद कह दे कि परीक्षा होनी चाहिए तो वे परीक्षा देने को तैयार हैं। कौंसिल के उपप्रधान राहुल कुमार ने कहा कि हरियाणा व पंजाब सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी हैं कि उनके यहां सभी कालेज-यूनिवर्सिटी के छात्रों को बिना परीक्षा प्रमोट किया जायेगा लेकिन पीयू प्रशासन अभी तक यूजीसी व एमएचआरडी के निर्देशों की बाट जोह रहा है और खुद से कोई फैसला लेने से बच रहा है।
The post परीक्षा के विरोध में एनएसयूआई ने शुरू की भूख-हड़ताल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2O0ADh4
via Latest News in Hindi
0 Comments