तेज बारिश से नाले में आई बाढ़ में बही गाड़ियां
पिंजौर 7 जुलाई (निस)
मंगलवार शाम को अचानक आई तेज बारिश से पिंजौर के नदी-नालों में अधिक पानी आने से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और नालागढ़ रोड पर स्थानीय शिव शक्ति कॉलोनी में सड़क पर खड़ी लगभग आधा दर्जन गाड़ियां भी बाढ़ के पानी में बहकर दूर तक चली गईं। नाले में पानी का बहाव इतना अधिक था कि पानी पुलिया के ऊपर बहता हुआ सड़क पर आ गया था। जबकि अब्दुल्लापुर माता रानी मंदिर के सामने की कुछ दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया। लोगों ने प्रशासन से बरसाती पानी की उचित निकासी के प्रबंध न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिव शक्ति कॉलोनी में गंदे नाले और इसमें आने वाली बाढ़ की रोकथाम की शिकायतें की थीं लेकिन न तो नगर निगम और न ही प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पर कोई कार्रवाई की है।
The post तेज बारिश से नाले में आई बाढ़ में बही गाड़ियां appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/31T0dwr
via Latest News in Hindi

0 Comments