जरूरत से ज्यादा संतरे का सेवन सेहत के लिए है हानिकारक

संतरा एक ऐसा फल है, जो सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। खासतौर से, इनमें पाया जाने वाला विटामिन सी व अन्य पोषक तत्व शरीर के लिए बेहद आवश्यक माने गए हैं। वैसे तो संतरा सेहत के लिए गुणकारी है, लेकिन अगर आप आवश्यकता से अधिक इसका सेवन करते हैं तो इससे आपको कई तरह के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
जरूरत से ज्यादा संतरे का सेवन दांतों के लिए अच्छा नहीं है। जब आप इसका सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो इसमें मौजूद एसिड दांतों के इनेमल में मौजूद कैल्शियम से मिलकर रिएक्शन करने लगते है। जिससे दांतों को नुकसान पहुंचता है।
आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन संतरे का अधिक सेवन वजन बढ़ने की समस्या को भी जन्म देता है। दरअसल, संतरे में मौजूद कार्बोहाइड्रेट खून में ग्लाइसेमिक इंडेक्स के लोड को बढ़ा देता है। इतना ही नहीं, संतरे में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी होती है जो भूख भी बढ़ा सकती है और ज्यादा खाने से आपको वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।
अगर आप संतरे में मौजूद पौष्टिक तत्वों का वास्तव में लाभ उठाना चाहते हैं तो जरूरी है कि आप इसे सही समय पर खाएं। संतरे को कभी भी एकदम सुबह और रात में नहीं खाना चाहिए। कोशिश करें कि संतरे को हमेशा दिन में ही खाएं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ZNbBY0
via Latest News in Hindi
0 Comments