स्किन और लिवर संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है गिलोय

गिलोय एक औषधीय पौधा है जो शरीर को स्वस्थ बनाने में राम बाण है। गिलोय बीमारियों से छुटकारा दिलाने में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसका सेवन जूस, कैप्सूल, पाउडर के तौर पर किया जा सकता है। गिलोय का इस्तेमाल चीनी के साथ करने से स्किन और लिवर संबंधी समस्याओं से निजात दिलाता है। इसको गुड़ के साथ खाने से कब्ज दूर होता है। आइये जानें इसके अन्य फायदे –
आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद
गिलोय का सेवन करने से आंखों की रोशनी को को बढ़ाया जा सकता है। गिलोय और आंवले के रस का एकसाथ सेवन करना आंखों के लिए लाभदायक होता है। साथ ही इससे आंख संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। गिलोय को खाने से पित्त और कफ भी दूर हो जाते हैं।
पाचन क्रिया बनाए सुचारु
रोज़ाना गिलोय के रस को पीने से पाचन तंत्र सही रहता है। आधा ग्राम गिलोय पाउडर को आंवले के चूर्ण के साथ रोज़ाना लेने से पेट को फायदा मिलता है। खून के प्लेटलेट्स की गिनती को बढ़ाने में भी गिलोय लाभदायक है।
डायबिटीज नियंत्रित रखे
डायबिटिक पेशेंट्स को नियमित गिलोय के रस का सेवन करना चाहिए। गिलोय और बेल के रस में कुछ मात्रा की हल्दी मिलाकर एक चम्मच रस प्रतिदिन पीना चाहिए। डायबिटीज कंट्रोल में रहेगी।
वजन घटाए
गिलोय का सेवन करने से मोटापा कम किया जा सकता है। गिलोय के एक चम्मच रस में एक चम्मच शहद मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को सुबह-शाम पीएं। मोटापा कम होगा साथ ही पेट के कीड़े भी दूर हो जाएंगे।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3yL80JY
via Latest News in Hindi
0 Comments