बच्चों को हेल्दी भोजन कराना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। आमतौर पर, बच्चे ज्यादातर बाहर का अनहेल्दी खाना खाना ही पसंद करते हैं, जिसके कारण उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। अगर आप भी बच्चों को प्रोटीन युक्त डाइट देना चाहते हैं तो चोको पीनट बट स्मूदी बनाकर दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में-

चोको पीनट बट स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले ब्लैंडर में टोन्ड मिल्क, चॉकलेट प्रोटीन पाउडर, पीनट बटर और आइस क्यूब्स को डालकर स्मूद ब्लैंड कर लें।

अच्छी तरह ब्लैंड करने के बाद इसे गिलास में डालें और फिर चॉकलेट चिप्स और चॉकलेट क्रीम से गार्निश करें।

आपकी चोको पीनट बटर स्मूदी बनकर तैयार है। अब आप इसे बच्चों को पीने के लिए दें।

ऐसे डालें सुबह जल्दी उठने की आदत



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3ySezus
via Latest News in Hindi

0 Comments