अंबाला शहर, 18 अप्रैल (हप्र)
कई दिन की राहत की खबरों के बीच आज जिला में कोरोना का एक और केस पाॅजिटिव सामने आया है। इसी के साथ अंबाला में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 8 हो गई है जिनमें से उपचार के बाद 3 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि आज पाॅजिटिव पाई गई एक एएनएम के संपर्क में आए सभी लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है एवं सभी के सैंपल प्लान कर लिये गये हैं। ये सैंपल आज ही ले लिये जाएंगे तथा टेस्टिंग के लिये भेज दिए जाएंगे। उनके अनुसार कोरोना वायरस से संबंधित जिला में अभी तक कुल 751 सैंपल लिये जा चुके हैं जिनमें से 637 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 106 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जिला में अभी तक 1176 विदेश से आये लोगों ने क्वारंटाइन की अवधि भी पूरी कर ली है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा 36 भिन्न-भिन्न टीमों द्वारा कंटेनमैंट जोन में 3886 घरों में सर्वे किया गया है तथा 16891 लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई है जिनमें से 3 लोगों को फ्लू लाइक सिप्टम मिले हैं। आज तक इन टीमो ने कंटेनमेंट जोन से कुल 114 सैंपल लिए हैं, जिनमे से 103 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा स्वास्थ्य विभाग की एक कर्मचारी पॉजिटिव पाई गई है।
सिविल सर्जन के अनुसार जिला में 96 विभिन्न मोबाइल टीमों ने आज 12458 मरीजों का चैकअप किया तथा 75 मरीजों को कोविड लाइक सिप्टम के साथ जिला के नागरिक अस्पतालों में रेफर किया गया जिनके 13 सैंपल भी लिये गये हैं

The post अंबाला कंटेनमेंट जोन में तैनात एएनएम की रिपोर्ट पाॅजिटिव appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2xJ7F0q
via Latest News in Hindi

0 Comments