सोनीपत में 3 नये कोरोना पॉजिटिव केस
पुरुषोत्तम शर्मा/हप्र
सोनीपत, 18 अप्रैल
लंबी शांति के बाद शनिवार सोनीपत पर भारी पड़ गया। यहां एक साथ 3 नये कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से एक दिल्ली पुलिस का जवान है, जो मरकज में तैनात बताया गया है और 2 रोज पहले ही घर आया था। दूसरा मरीज कंबाइल का चालक है और करनाल जिले का रहने वाला है, जबकि तीसरा मरीज सोनीपत का रहने वाला अधेड़ है, जो सब्जी बेचने का काम करता था।
प्रशासन के सामने अब सबसे बड़ा संकट यह है कि इस सब्जी वाले के संपर्क को तलाश कैसे किया जाए। यह तीनों केस ही लोगों की लापरवाही का नतीजा हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने की वजह से ये मामले सामने आ रहे हैं। इधर, प्रशासन ने एहतिहाती तौर पर रसोई गांव और जीवन नगर इलाके को सील कर दिया है। साथ ही जिस इलाके में सब्जी बेची जा रही थी, इसमें भी घर-घर जांच के आदेश दिए गए हैं। पॉजिटिव केसों की संख्या 7 हो गई हैं। इनमें 2 जमात के मामले भी शामिल हैं।
डा. सिंह ने बताया कि इनमें एक मामला जीवन नगर का है। जीवन नगर में एक सब्जी विक्रेता कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा रसोई गांव में पुलिस कांस्टेबल को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। साथ ही एक श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह श्रमिक करनाल से सोनीपत के रसोई गांव में मजदूरी करने के लिए आया था। इसकी स्क्रीनिंग करने पर ही पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव है। इसके बाद ही इसे आइसोलेशन में भर्ती कर लिया गया था। वहीं, दिल्ली पुलिस के जवान को भी ड्यूटी से लौटते ही आईसोलेशन में भर्ती कराया गया था। अब इनके परिवारों को भी होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।
The post सोनीपत में 3 नये कोरोना पॉजिटिव केस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2VkFtdy
via Latest News in Hindi
0 Comments