नहीं ले जाने दिए मरीज, पुलिस से भिड़ी महिलाएं
जींद, 18 अप्रैल (हप्र)
जिला में कोरोना का हॉट स्पॉट बने निडानी गांव में शनिवार को पुलिस और महिलाओं में झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ तो दिया। गांव में तनाव की स्थिति के बाद ग्रामीणों के सैंपल लेने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को बैरंग लौट आई।
बता दें कि जींद के निडानी गांव में ही जिला के 2 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। जिनमें से एक मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुका है, जबकि दूसरे का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम निडानी गांव में खांसी व जुकाम के मरीजों को एंबुलेंस में सिविल अस्पताल लाकर सैंपल ले रही है। इसी कड़ी शनिवार को भी विभागीय टीम पुलिस बल के साथ गांव में पहुंची। बताया गया है कि एक एंबुलेंस तो करीब 15 खांसी, जुकाम के मरीजों लेकर जींद पहुंच गई। लेकिन जब दूसरी एंबुलेंस में कुछ और लोगों का बिठाया तो एक ग्रामीण के परिवार की महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया और पुलिस के साथ झड़प पड़ी। इस दौरान पुलिस ने उन्हें खदेड़ तो दिया, लेकिन एंबुलेंस में बैठे लोग बाहर चले गये। इस दौरान गांव में तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस वापस लौट आई। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि सैंपल के नाम उन्हें आइसोलेशन में 14 दिन दिन रहना पड़ता है। इसी कारण वो सैंपल नहीं देना चाहते हैं। सिविल अस्पताल में निडानी गांव के 15 सैंपल लिए जा चुके हैं।
The post नहीं ले जाने दिए मरीज, पुलिस से भिड़ी महिलाएं appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2z7dRQg
via Latest News in Hindi
0 Comments