रेवाड़ी (निस) : 
अवैध रूप से शराब बेचने का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट व हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने गांव ढाणी कोलाना निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी दशरथ ने बताया कि गांव बोहका निवासी संदीप व उसका भाई अनूप फौजी 14 दिसंबर 2019 को गांव में ही अवैध रूप से शराब बेचने वाले लक्ष्मीनाराण का विरोध करने गए थे और उससे शराब नहीं बेचने की बात की थी। लक्ष्मी नारायण व उसके बेटे तथा उनके साथियों ने संदीप के घर पहुंचकर उन पर हमला कर दिया था और अपहरण करने की भी कोशिश की थी। मारपीट कर भाग रहे आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने हवाई फायर किया था। पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब अमित को गिरफ्तार किया है।

The post शराब बेचने से रोकने पर मारपीट, एक गिरफ्तार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3c7SNHw
via Latest News in Hindi

0 Comments