डिजिटल डेस्क, दिल्ली। देश की सत्रहवीं लोकसभा के लिए 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी है। करीब 10 करोड़ 18 लाख मतदाता 979 उम्मीदवारों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्र पहुंचे रहे हैं। जिनमें 5 करोड़ 43 लाख पुरुष और 4 करोड़ 75 लाख महिलाएं और 3,281 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। मतदान के लिए सात राज्यों में 1लाख13 हजार 167 मतदान केन्द्र बनाएं गए हैं।  लोकतंत्र के छठवें चरण में केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा। छठवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की 7 और झारखंड की 4 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में बीजेपी की कड़ी परीक्षा है क्योंकि 2014 में उसे 59 में से 45 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं टीएमसी को 8, कांग्रेस को 2 और सपा और लोजपा को 1-1 सीट पर जीत मिली थी। LIVE UPDATES 11:35: मतदान के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, लोकतंत्र को बचाने के लिए लोगों का मतदान करना बेहद जरुरी है। देश की जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है जो 23 मई को नतीजों के रुप में सामने आएगा।  11:27: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली के एक पोलिंग बूथ पर जाकर किया मतदान  Delhi: Earlier visuals of Priyanka Gandhi Vadra and Robert Vadra casting their vote at a polling booth in Sardar Patel Vidyalaya at Lodhi Estate #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/BNssOoIAQq — ANI (@ANI) May 12, 2019 Delhi: Priyanka Gandhi Vadra and Robert Vadra leave after casting their vote at a polling booth in Sardar Patel Vidyalaya at Lodhi Estate #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/FDL6hHXtsq — ANI (@ANI) May 12, 2019 11:15: भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपने परिवार के साथ दिल्ली के एक पोलिंग बूथ स्टेशन पर जाकर किया मतदान  Delhi: Legendary Cricketer Kapil Dev arrives to cast his vote at a polling booth in DPS Mathura Road along with wife Romi and daughter Amiya #LokSabhaElections2019 #Phase6 pic.twitter.com/g7SoEKkpEh — ANI (@ANI) May 12, 2019 10:56: यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने दिल्ली के निर्माण भवन पोलिंग बूथ पर जाकर किया मतदान  Delhi: UPA Chairperson Sonia Gandhi arrives to cast her vote at a polling booth in Nirman Bhavan. #Phase6 #LokSabhaElection2019 pic.twitter.com/1le3Vthj4n — ANI (@ANI) May 12, 2019 10:43: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने एक मतदान केन्द्र पर डाला अपना वोट Delhi: Former Delhi CM and Congress's candidate from North-East Delhi, Sheila Dikshit after casting her vote at a polling booth in Nizamuddin (East). #Phase6 #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/Gog0f9uHB6 — ANI (@ANI) May 12, 2019 10:30: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया मतदान Delhi Deputy CM Manish Sisodia after casting his vote at a polling booth in Pandav Nagar, in East Delhi Constituency. #LokSabhaElections2019 #Phase6 pic.twitter.com/DoC4bdNuUz — ANI (@ANI) May 12, 2019 10:22: केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने दिल्ली में डाला वोट  Delhi: External Affairs Minister Sushma Swaraj after casting her vote at a polling booth in NP Senior Secondary School in Aurangzeb Lane. #LokSabhaElections2019 #Phase6 pic.twitter.com/OwqUzkY7Lt — ANI (@ANI) May 12, 2019 10:14: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया मतदान  Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal casts his vote at a polling booth in Civil Lines. #LokSabhaElections2019 #Phase6 pic.twitter.com/AtVTdUMItm — ANI (@ANI) May 12, 2019 09:57: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वोट डालने के बाद कहा, हमनें चुनाव विमुद्रीकरण, किसान समस्याओं, गब्बर सिंह टैक्स और  राफेल में भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों पर लड़ा। नरेंद्र मोदी ने अभियान में नफरत का इस्तेमाल किया और हमने प्यार का इस्तेमाल किया और मुझे विश्वास है कि प्यार जीत जाएगा। Congress President Rahul Gandhi after casting his vote: The election was fought on key issues including demonetization, farmer problems, Gabbar Singh Tax and corruption in #Rafale. Narendra Modi used hatred in the campaign and we used love and I am confident love will win pic.twitter.com/gE1BgvQzPc — ANI (@ANI) May 12, 2019 09:45: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी औरंगजेब लेन में एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। Delhi: Congress President Rahul Gandhi arrives to cast his vote at a polling booth in NP Senior Secondary School in Aurangzeb Lane. pic.twitter.com/KH6ngS7GqF — ANI (@ANI) May 12, 2019 09:37: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने किया मतदान Delhi BJP Chief & party's candidate from North-East Delhi Manoj Tiwari casts his vote at polling booth number 60 in Yamuna Vihar. He is up against Congress's Sheila Dikshit and AAP's Dilip Pandey. #LokSabhaElections2019 #Phase6 pic.twitter.com/4NWJ8ZO24e — ANI (@ANI) May 12, 2019 09:20: सुबह 9 बजे तक 6.84 प्रतिशत मतदान हो चुका है। बिहार में 9.03 %, हरियाणा 4.42%, मध्य प्रदेश 4.85%, पश्चिम बंगाल 8.69%, झारखंड 13.35%, दिल्ली 4.15 फीसदी मतदान हो चुका है।  Delhi: President Ramnath Kovind casts his vote at a polling booth in Rashtrapati Bhawan #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/O14Q2yZQzt — ANI (@ANI) May 12, 2019 09:10: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया मतदान  08:50: लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में मतदान करने पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद Delhi: President Ramnath Kovind casts his vote at a polling booth in Rashtrapati Bhawan #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/O14Q2yZQzt — ANI (@ANI) May 12, 2019 08:43: नोबेल सम्मान से सम्मानित समाजसेवी कैलाश सत्यार्थी ने किया मतदान  लोकतंत्र की रक्षा सबसे बड़ा राजधर्म है। वोट डालना सिर्फ़ संवैधानिक अधिकारही नहीं है, बल्कि राजधर्म के यज्ञ में पहली आहुति है।यह ऐसी इबादत है, जो हमें सभी के बराबर होने की हैसियत, आत्म सम्मान और गरिमा का एहसास कराती है।यह एहसास एक दिन के लिए नहीं, बल्कि पाँच साल तक बना रहना चाहिए। pic.twitter.com/oBVyqt8jg7 — Kailash Satyarthi (@k_satyarthi) May 12, 2019 08:31: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जीत का दावा किया और कहा, कि रोहतक से उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा और सोनीपत से वह खुद बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में कांग्रेस कड़ी टक्कर में है और बेहतर प्रदर्शन करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के लोग लाख कोशिश कर ले लेकिन जनता उन्हें सबक सिखाएगी। 08:29: बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा, आज लोकसभा आमचुनाव के अन्तर्गत 6ठें चरण का मतदान जारी है। इस चरण के समस्त मतदाताओं से अपील है कि वे भी अपना सही हित व कल्याण सुनिश्चित करने के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करने पोलिंग बूथ जरूर जाए। आपका वोट आपका उज्जवल भविष्य व नई बेहतर सरकार बनाने में सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण है। 08:24: भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने मतदान के बाद कहा, मैंने देश हित में वोट किया है। मैं लोगों से अपील करती हूं कि वे अधिक संख्या में जाकर मतदान करें। प्रज्ञा ने कहा कि जब हम मतदान करेंगे तो हम सब जगह ये संदेश दे सकेंगे कि आज के दिन मतदान हमारे लिए सर्वोपरि होना चाहिये और ये हमारा अधिकार है। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विवेक से मतदान करना चाहिए।  08:22: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से की मतदान करने की अपील Yet another phase of the 2019 Lok Sabha elections is here! Urging all those whose constituencies are polling in today’s sixth phase to go out and vote. I hope youngsters are voting in record numbers. After all, their participation makes the polls even more special. — Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) May 12, 2019 08:20: भोपाल: डीआईजी बंगला गौतम नगर बूथ पर आरिफ अकील के भाई ने भाजपा पोलिंग एजेंट को गाली गलौच कर धमकाया।  08:19: भोपाल में बूथ क्रमांक 154/348 बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल की वोटिंग मशीन में खराबी आ गई हैं। अभी तक वोटिंग शुरु नहीं हुई।  08:18: जहांगीराबाद इलाके में स्थित विपणन संघ के अंदर बूथ क्रमांक 80 पर मशीन खराब हुई। मतदाता कतारों में लगे हुए हैं और अब तक वोटिंग शुरु नहीं हुई।  08:16: कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना लोकसभा क्षेत्र से किया मतदान  08:12: पश्चिम बंगाल के बेलदा में टीएमसी दफ्तर पर हमला 07:56: दिल्ली की चांदनी लोकसभा सीट पर पोलिंग बूथ 124 में EVM खराब 07:46: कहां कितने मतदाता  #GeneralElections2019 के #Phase6 का मतदान आज, देखे किन राज्यों में है आज मतदान ग्राफिक सौ.- केबीके pic.twitter.com/bpQkOpQDeH — पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) May 12, 2019 07:33: छठवें चरण के लिए मतदान #GeneralElections2019 के #Phase6 का मतदान कल ग्राफिक सौ.- केबीके pic.twitter.com/vKDBr5swot — पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) May 11, 2019 07:25: ईस्ट दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर ने मतदान किया BJP Candidate from East Delhi Gautam Gambhir casts his vote at a polling booth in Old Rajinder Nagar. He is up against AAP's Atishi and Congress's Arvinder Singh Lovely pic.twitter.com/uzQZdH7qzN — ANI (@ANI) May 12, 2019 07:15: भारतीय किक्रेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने हरियाणा में एक पोलिंग बूथ स्टेशन पर मतदान किया Haryana: Team India Captain Virat Kohli after casting his vote at a polling booth in Pinecrest School in Gurugram pic.twitter.com/z3vzJvxWSp — ANI (@ANI) May 12, 2019 07:10: मध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने किया मतदान Madhya Pradesh: BJP Bhopal candidate Pragya Singh Thakur after casting her vote. Digvijaya Singh is the Congress candidate from the constituency. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/d0Rc2RgwKO — ANI (@ANI) May 12, 2019 07:00: मतदान शुरू होने के साथ ही पोलिंग बूथ स्टेशन पर पहुंचे रहे मतदाता Delhi: People queue up to vote at polling booth number 124 in Civil Lines(Chandni Chowk constituency) #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/3bJAf2k8xG — ANI (@ANI) May 12, 2019 06:59: मध्य प्रदेश में एक पोलिंग बूथ स्टेशन पर मतदान से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली गई Madhya Pradesh: Polling officials ensuring poll preparedness at polling station number 152/230 in Bhopal parliamentary constituency. Congress' Digvijaya Singh and BJP's Pragya Singh Thakur are contesting from this constituency. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/LDl7Pvdg5b — ANI (@ANI) May 12, 2019 06:50: हरियाणा के सिरसा में मतदान से पहले पोलिंग बूथ तैयारियां  Sirsa: Polling preparation underway at polling station number 20-21 of the Sirsa parliamentary constituency. Voting will be held for 10 parliamentary constituencies in Haryana today. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/73kUfd3ntA — ANI (@ANI) May 12, 2019 किस पार्टी के कितने उम्मीदवार  राजनीतिक पार्टी लोकसभा सीटें  भारतीय जनता पार्टी 54 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 46 बहुजन समाज वादी पार्टी 49 आम आदमी पार्टी 12 शिवसेना  16 ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस 10 भारतीय राष्ट्रीय लोक दल 10 कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया 07 कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया(मार्क्सवादी) 06 अन्य दल  769 इन सीटों पर मतदान 

from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2VfsExD
via Latest News in Hindi

0 Comments