रोहतक, 9 अप्रैल (निस)
गांव कारोर के समीप आईएमटी पुलिस ने देसी शराब से भरा कैंटर बरामद किया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार, खरावड़ स्थित आउटर बाइपास पर पुलिस लॉकडाउन के चलते नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सांपला की तरफ से एक कैंटर आया, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक नाका तोड़कर कैंटर को ले भागा और गांव कारोर के समीप कैंटर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जब कैंटर को चैक किया तो उसमें देसी शराब की पेटियां मिली। पुलिस ने कैंटर से देसी शराब की 589 पेटियां बरामद की।

The post देसी शराब का कैंटर छोड़कर भागा ड्राइवर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3edbBa8
via Latest News in Hindi

0 Comments