तालाब में डूबा किशोर, 6 घंटे बाद निकाला शव
जींद, 9 अप्रैल (हप)
खटकड़ गांव में बरसोला रोड स्थित तालाब में डूबने से गौरव (15) की मौत हो गई। 50 युवकों व 3 गोताखारों ने 6 घंटे बाद उसका शव निकाला। डॉक्टरों की टीम ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खटकड़ गांव निवासी बिजेंद्र के अनुसार उसका बेटा गौरव बृहस्पतिवार सुबह घर से भैंसों को पानी पिलाने के लिए तालाब पर गया था। गौरव के दोस्त ने सूचना दी कि भैंसों को तालाब से निकालने के लिए गौरव तालाब के अंदर गया था, लेकिन इस दौरान वह पानी में डूब गया। इसकी सूचना मिलते ही वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालाब पर पहुंचे। तालाब में किशोर के डूबने की जानकारी पर काफी संख्या में ग्रामीण और युवा भी मौके पर पहुंचे और गौरव को तालब में ढूंढने में लगे गये। सूचना मिलने के बाद प्रशासन भी 3 गोताखारों के साथ मौके पर पहुंचा और गोताखोरों ने भी गौरव की तलाश शुरू की। आखिरकार करीब 6 घंटे की मशक्त के बाद गौरव को बाहर निकाला गया।
The post तालाब में डूबा किशोर, 6 घंटे बाद निकाला शव appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3cafATo
via Latest News in Hindi

0 Comments