ठीकरी पहरा तोड़ने पर 4 ग्रामीण गिरफ्तार
सोनीपत, 9 अप्रैल (हप्र)
लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए ठीकरी पहरा बैठाकर गांवों को सील कर दिया गया है। ठीकरी पहरे के दौरान झगड़ा करने और बिना अनुमति गांव में आने पर हुल्लाहेड़ी व भैंसवाल की सरपंचों ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गांव हुल्लाहेड़ी की सरपंच सरिता ने सदर थाना पुलिस को बताया कि गांव का युवक साहिल दिनभर में 12 बार ठीकरी पहरा तोड़ रहा है। इसे समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह बात नहीं मान रहा है। वह बार-बार गांव से बाहर जा रहा है और अंदर आ रहा है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई नरेंद्र ने साहिल को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, गांव भैंसवान की सरपंच मंजीता की शिकायत पर सदर गोहाना पुलिस गांव के व्यक्ति व उसके दो रिश्तेदारों ने ठीकरी पहरे की उल्लंघना की है। मंजीता ने बताया कि गांव के ओमप्रकाश, भीम, सुभाष व अमरजीत गांव के बिलबिलान वाले अड्डे पर पहरा दे रहे थे। सरपंच ने पुलिस को बताया कि सोमबीर ने उसके पास फोन कर उसके रिश्तेदारों को गांव में आने की अनुमति मांगी, लेकिन सरपंच ने मना कर दिया। आरोप है कि उसके बाद सोमबीर अपने रिश्तेदारों को खेतों के रास्ते गांव में लेकर पहुंच गया। इसके बार सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। एसआई रमेश अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे और तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
ऑटो से पुलिस कर्मी को कुचलने का प्रयास
सेक्टर-15 आउटर पर बिहारी मार्केट के पास ऑटो चालक ने पुलिस कर्मी को कुचलने का प्रयास किया। ऑटो चालक को पकड़ लिया। ऑटो के कागजात नहीं मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। सेक्टर-15 आउटर रोड पर बिहारी मार्केट के पास पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें ऑटो आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब ऑटो चालक को रोकने का प्रयास किया, तो उसने ऑटो उनकी तरफ मोड़ दिया। इस पर पुलिस कर्मी ने कूदकर अपनी जान बचाई। बाद में ऑटो चालक मौके से भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने बाइक से उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया।
The post ठीकरी पहरा तोड़ने पर 4 ग्रामीण गिरफ्तार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3eczWgf
via Latest News in Hindi
0 Comments