नारनौल में बुधवार की रात के समय नाकों का निरीक्षण करती एसपी।-हप्र

नारनौल (हप्र) : 
लॉकडाउन के चलते 24 घंटे लगातार शहर में नाके लगे रहेंगे। पुलिस ने 10 नाके लगाए हैं। एसपी सुलोचना गजराज ने बताया कि नारनौल तीन तरफ से राजस्थान से सटा हुआ है। कई जगह मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर ही राजस्थान बार्डर है। कई वाहन राजस्थान-हरियाणा बार्डर पर लगे नाकों से बचकर रात के समय शहर में से होकर निकलने की कोशिश करते है। इसके लिए अब शहर नारनौल में लगाये नाकों पर रात को भी कर्मचारियों के रहने के आदेश दिए गए हैं। अब ये नाके दो शिफ्टों में रहेंगे, पहली शिफ्ट सुबह 7 से रात 9 बजे तक दूसरी शिफ्ट रात 9 से सुबह 7 बजे तक रहेगी। कोरोना से निपटने के लिए जिले में माइक्रो लेवल तक योजना बनाई गई है। संक्रमण को रोकने व जिला में मूलभूत आवश्ययकताओं की पूर्ति के लिए जिला को 28 सेक्टर में बांटा गया है। 7 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

The post 24 घंटे नाके, राजस्थान बार्डर पर पैनी नजर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2UWCLKT
via Latest News in Hindi

0 Comments