राजेश शर्मा/हप्र
फरीदाबाद, 9 अप्रैल
स्वास्थ्य विभाग के लिए बृहस्पतिवार का दिन राहत भरा रहा। ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती 5 में से 3 संक्रमितों एवं सफदरजंग अस्पताल में उपचाराधीन एक व्यक्ति ठीक होने की दिशा में बढ़ रहे हैं। संक्रमण बाद इनकी पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अगर इनकी दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आती है, तो इन सबको डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के संक्रमित एमपीएचडब्ल्यू (मल्टी.परपज हेल्थ वर्कर्स) के संपर्क के आने वाले कर्मचारियों की रिपोर्ट भी नेगेटिव है।
उल्लेखनीय है कि नोएडा की एक कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति, उसकी पत्नी एवं बेटे में संक्रमण पाया गया था। उन्हें ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। व्यक्ति की पत्नी एवं बेटे की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बीएसएफ कमांडेंट एवं उनकी पत्नी में भी वायरस का संक्रमण पाया गया था। इनमें से कमांडेंट की पत्नी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन पहले एक एमपीएचडब्ल्यू में कोरोना की पुष्टि की थी।

उपसिविल सर्जन बोले
जिला उपसिविल सर्जन डा. रामभगत का कहना है कि सभी 26 एमपीएचडब्ल्यू की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अलावा चार अन्य संक्रमितों की पहली रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

The post 3 संक्रमितों, सफदरजंग में भर्ती व्यक्ति की सुधरी तबीयत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2xZOLT4
via Latest News in Hindi

0 Comments