प्रवासियों के बसेरे को किया सेनेटाइज
रोहतक, 9 अप्रैल (हप्र)
कोरोना को हराने के लिए प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी प्रभावित परिवारों को सूखा अनाज, पका भोजन बांट रहे हैं। इसी कडी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी जहाँ सूखा अनाज और भोजन के पैकेट वितरित कर रहे हैं। दैनिक ट्रिब्यून में छपी खबर पढनेे के बाद आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने नेताजी की मूर्ति के पास फुटपाथ पर डेरा डाले बैठे प्रवासियों को शेल्टर होम ले जाने का प्रयास किया मगर उन्होंने मना कर दिया। आरएसएस कार्यकर्ताओं ने उनके बसेरे को सैनेटाईज किया व उन्हें सैनेटाईजर भी दिये। इस मामले में प्रशासन मौन बना हुआ है।
The post प्रवासियों के बसेरे को किया सेनेटाइज appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2xZOQGm
via Latest News in Hindi
0 Comments