सुरेंद्र दुआ/निस
नूंह/मेवात : नूंह (मेवात) में शनिवार को एक और मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया। जिला में कोरोना पॉजिटिव मरीज 57 हो गये हैं। प्रदेश सरकार ने जिला में बढ़ते संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए इसे रेडजोन घोषित किया हुआ हैं। इनमें तबलीगी जमातियों की बहुत अधिक संख्या वाला नूंह जिला टॉप पर हैं। उल्लेखनीय है कि, जिला में अब तक 2091 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 180 लोगों का निगरानी में रखने का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 1711 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 1201 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 1082 की नेगेटिव रिपोर्ट आयी है तथा 62 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 57 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 22 मरीज जिला के रहने वाले हैं। जिलाधीश पंकज ने जिला नूंह के 41 गांवों व 2 शहरों को कंटेनमेंट जोन तथा साथ लगते 125 गांवों को बफर जोन घोषित किया है। यहां 7 अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

The post नूंह में बढ़ा एक और मामला appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2zdxsyn
via Latest News in Hindi

0 Comments