पंचकूला (ट्रिन्यू) : उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने कहा कि लाॅक डाउन के दौरान लोगों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर जगह सब्जियां, फल आदि मुहैया करवाने के लिए 50 से अधिक किसानों को ट्रैक्टर-ट्रालियों के माध्यम से बेचने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके लिए लोगों को सोशल डिस्टेंस बनाए रखना अनिवार्य के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि मार्केटिंग बोर्ड द्वारा चलाए जाने वाले चलती फिरती ट्रैक्टर ट्रालियों को अनुमति देकर उन्हें 31 मार्च तक पहचान पत्र जारी किए गए हैं। इसके साथ उन्हें सेनिटाईजर, दस्ताने और मास्क भी मुहैया करवाए गए हैं। एक बार में 4 से अधिक लोगों को सामान मुहैया न करवाने के निर्देश जारी किए गए है। उपायुक्त ने बताया कि इसके अलावा लोगों के लिए भोजन के पैकेट भी 5 रुपए में दिए जा रहे हैं।

The post ट्रैक्टर-ट्रालियों पर फल-सब्जी बेचने की मंजूरी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3akUG3q
via Latest News in Hindi

0 Comments