सांसद निधि से दिए 1 करोड़
चंडीगढ़ (ट्रिन्यू) : चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने आज अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये सेक्टर 32 मेडिकल कालेज एवं अस्पताल को देने के लिए जिला मजिस्ट्रेट को पत्र लिखा है। उन्होंने सांसद निधि से यह राशि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आवश्यक उपकरण , विशेषकर वेंटिलेटर खरीदने के लिए दिए हैं। उन्होंने जिलामजिस्ट्रेट से अनुरोध किया है कि औपचारिकतायें शीघ्र पूरी कर यह राशि शीघ्र रलीज की जाये। महापौर राजबाला मलिक ने इसके लिए सांसद का धन्यावाद किया है। इसी बीच आज आज डडू माजरा कॉलोनी में चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी पलक गोयल व कॉलोनी की डिस्पेंसरी की डॉक्टर श्वेताम्बरी व समर्पण फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी व समर्पण की पूरी टीम के साथ उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन के दौरान कॉलोनी की जनता वसभी दुकानदारों को करोना जैसी भयंकर बीमारी के बारे में समझाया और सभी दुकानदारों को दिशा निर्देश जारी कर पूरी कॉलोनी का दौरा किया।
The post सांसद निधि से दिए 1 करोड़ appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3brxWyR
via Latest News in Hindi
0 Comments