चंडीगढ़ (ट्रिन्यू) : कोविड-19 के प्रकोप के चलते चंडीगढ़ में लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने लोगों को सब्जियां नियमित रुप से उपलब्ध कराने के लिए विशेष टीम का गठन किया है। यह टीम सुनिश्चित करेगी कि सेक्टर 26की सब्जी मंडी नियमित रुप से लोगों को सब्जियां, फल आदि उपलब्ध कराती रहे। बाग़वानी विभाग के कार्यकारी अभियंता जंगशेर सिंह के नेतृत्व में गठित कमेटी में बाग़वानी विभाग के एसडीई स्वतंत्र सिंह , कनिष्ठ अभियंता वीर बहादुर (बाग़वानी) व बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता ज्ञान चंद इसके सदस्य बनाये गए हैं। यह टीम सुनिश्चित करेगी कि मंडी में लोगों को फल , सब्जी के अतिरिक्त अन्य आवश्यक वस्तुएं मिलती रहें।

The post वायरस से निपटने के लिए टीम का किया गठन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2QHYVOx
via Latest News in Hindi

0 Comments