शहीदों को घर पर ही दी श्रद्धांजलि
पंचकूला (ट्रिन्यू) : कोरोना वायरस के चलते हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल युवा इकाई के पदाधिकारी व प्रतिनिधियों ने अपने घरों पर ही शहीदों को श्रद्धांजलि दी। युवा व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग नेशहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आजादी के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले मातृभूमि के अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज इन शहीदों के कारण ही हम सभी सुख की सांस ले रहे हैं। इनकी कुर्बानी को हमेशा ही याद किया जाएगा। सभी को भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र व जनता की सेवा में कार्य करना चाहिए। राहुल गर्ग ने देश की जनता से अपील की है कि वह 31 मार्च तक घर से बाहर न निकलें और कोई भी जरूरी काम हो तो टेलीफन के माध्यम से करें। जान है तो जहान हैं। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कृष्ण कुमार गोयल, रंगोली सिंह आदि ने भी श्रद्धांजलि दी।
The post शहीदों को घर पर ही दी श्रद्धांजलि appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/39kj2Ji
via Latest News in Hindi
0 Comments