अंबाला शहर (हप्र) : जनता कर्फ्यू के बाद जिला प्रशासन ने 23 मार्च को भी सुबह 7 बजे से रात को 9 बजे तक अपने घरों में रहने के आदेश जारी कर दिए। आवश्यक सेवाओं के अलावा सब कुछ बंद रहेगा। तथा बसें भी नहीं चलेंगी। यहां तक कि थोक सब्जी मंडी को बंद करवा दिया गया लेकिन शराब के ठेकों पर भीड़ जुटी रहने के कारण आम लोगों में काफी गुस्सा रहा। बाकी आदेशों को लेकर तो किसी ने आपत्ति नहीं जताई लेकिन अंबाला शहर में थोक सब्जी मंडी को बंद रखने संबंधी आदेशों को लेकर काफी विवाद हो गया।

The post सब्जी मंडी बंद, शराब के ठेकों पर जुटी रही भीड़ appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2UCyuv0
via Latest News in Hindi

0 Comments