अंबाला शहर (हप्र) : बहुजन समाज पाटी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए पंचायतों को मास्क व सेनेटाइजर जल्द उपलब्ध करवाए जाएं। पार्टी के जिला अध्यक्ष करनैल नगला की अध्यक्षता में आज गांव सौंडा में बसपा नेता अजमेर जंडली के कार्यालय में हुई बैठक में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर चिंता जाहिर करते हुए यह मांग की है। नगला ने कहा कि वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस के चलते बहुत बड़ी जनहानि हो चुकी है तथा भारत में भी इसका खतरा लगातार बना हुआ है। बसपा नेता अजमेर जंडली ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस लाइलाज व संक्रमक बीमारी से बचने के लिए पंचायतों को भी इस मुहिम से जोड़े तथा बड़े स्तर पर देहात पंचायतों को मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध करवाएं जाएं।

चलता रहा नगर निगम का निर्माण कार्य
आदेशों के विपरीत पालीटेक्निक चौक से पुराने सिविल अस्पताल चौक तक इंटरलाकिंग टाइलों से सडक़ बनाने का काम आज जारी रहा। इस दौरान कई मजदूर और मिस्त्री इंटलाकिंग स डक़ बनाने में लगे रहे और वाहनों के आवागमन के साथ धूल उड़ती रही। सडक़ बना रही लेबर ने बताया कि बीते रोज तो काम बंद था लेकिन आज वह सुबह से ही काम पर लगे हुए हैं।

The post जल्द मास्क उपलब्ध कराने की मांग appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2wpk614
via Latest News in Hindi

0 Comments