जम्मू/ लखनऊ , 13 फरवरी (एजेंसी)
पदार्पण कर रहे गेंदबाज मुज्तबा यूसुफ के 6 विकेट की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने यहां रणजी ट्राफी ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन हरियाणा के खिलाफ पहली पारी की बढ़त हासिल की। जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में 340 रन बनाये थे। इसके जवाब में हरियाणा प्रमोद चंदीला के शतक के बावजूद 89.1 ओवर में 291 रन पर सिमट गया जिससे जम्मू-कश्मीर ने 49 रन की बढ़त बनायी। हरियाणा ने 66 रन तक 4 विकेट गंवा दिये। अंकित कुमार (63) और चंदीला ने 5वें विकेट के लिये 120 रन की भागीदारी निभाकर टीम को संभाला। वहीं लखनऊ में हिमाचल ने यूपी के खिलाफ पहली पारी में 101 रन की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी में 3 विकेट पर 182 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। हिमाचल को कुल 283 रन की बढ़त हासिल है।
पंजाब को मामूली बढ़त
पटियाला : यहां पंजाब ने बंगाल के खिलाफ पहली पारी में 151 रन बनाकर 13 रन की मामूली बढ़त हासिल की। पंजाब की टीम आज 3 विकेट पर 93 रन से आगे खेलने उतरी थी। बंगाल ने पहली पारी में 138 रन बनाए थे। बंगाल की ओर से बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद ने 57 रन देकर 7 विकेट चटकाए। बंगाल ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 199 रन बनाकर 186 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

The post हरियाणा के विरुद्ध जम्मू-कश्मीर को बढ़त appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bDkfO8
via Latest News in Hindi

0 Comments