नयी दिल्ली (एजेंसी) : द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के पूर्व प्रमुख आरके पचौरी का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे और हृदय रोग से जूझ रहे थे। टेरी के महानिदेशक अजय माथुर ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा टेरी परिवार डॉक्टर पचौरी के परिवार के साथ खड़ा है। माथुर ने कहा, ‘टेरी आज जहां है, डॉक्टर पचौरी के अथक प्रयासों के कारण है।’ पचौरी की एक महिला सहकर्मी ने 2015 में उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

The post टेरी के पूर्व प्रमुख  आरके पचौरी का निधन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2wg6BAh
via Latest News in Hindi

0 Comments