लद्दाख और जेएंडके कश्मीर में शीतकालीन खेलों की घोषणा
नयी दिल्ली, 13 फरवरी (एजेंसी)
खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने घोषणा की कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख इस महीने पहले खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की मेजबानी करेगा जबकि मार्च में इस तरह की प्रतियोगिता जम्मू-कश्मीर में होगी। खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की दोनों प्रतियोगिताओं का खर्चा खेल मंत्रालय उठाएगा।
पहली प्रतियोगिता लद्दाख में फरवरी के तीसरे हफ्ते जबकि दूसरी प्रतियोगिता जम्मू कश्मीर में मार्च के पहले हफ्ते में होगी। खेलो इंडिया लद्दाख शीतकालीन खेलों में आईस हाकी चैंपियनशिप, फिगर स्केटिंग और स्पीड स्केटिंग स्पर्धाएं होंगीं।
The post लद्दाख और जेएंडके कश्मीर में शीतकालीन खेलों की घोषणा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/38r1Lyl
via Latest News in Hindi
0 Comments