नौकरी दिलाने के नाम पर 21 लाख ठगे, महिला से दुराचार
सोनीपत, 2 जनवरी (हप्र)
खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से उसके बेटे व 3 परिचितों को नौकरी दिलाने के नाम पर 21 लाख रुपये ठगने तथा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि रोहतक के गांव के रहने वाले प्रदीप ने उसे कहा था कि उसकी रेलवे में जान-पहचान है। वह उसके बेटे को नौकरी लगवा सकता है। इसकी एवज में आरोपी ने उससे साढ़े 6 लाख रुपये अलग-अलग समय पर लिए। इसमें प्रदीप का साला मोहित भी शामिल था। इसके बाद प्रदीप ने अन्य युवाओं को भी नौकरी लगवाने की बात कही।
महिला का आरोप है कि उसने आरोपी की बातों में आकर तीन अन्य युवकों के लाखों रुपये ले लिए। महिला का कहना है कि प्रदीप, मोहित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही, बेटे का नियुक्ति पत्र देने के लिए उसे पश्चिम बंगाल के आसनसोल बुलाया गया, जहां खान नाम के व्यक्ति ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे उसके बेटे का नियुक्ति पत्र दे दिया गया। बाद में उसकी जांच कराई, तो पता लगा कि वह फर्जी था।महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके बेटे व तीन अन्य को नौकरी दिलवाने के नाम पर उससे 21 लाख रुपये ठगे हैं। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
The post नौकरी दिलाने के नाम पर 21 लाख ठगे, महिला से दुराचार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/35i0CXv
via Latest News in Hindi
0 Comments