इम्फाल, 5 नवंबर (एजेंसी)
मणिपुर की राजधानी इम्फाल में मंगलवार को एक देशी बम विस्फोट में पांच पुलिस कमांडो सहित छह लोग घायल हो गए। विस्फोट सुबह 9.30 बजे थांगल बाजार में हुआ जिससे कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि देशी बम धमाका एक कायरना हरकत है। उन्होंने कहा, ‘यह उन लोगों की प्रतिक्रिया है जो पिछले ढाई सालों में शांति दिशा में बदलाव नजर आने से कुंठित और निराश हो गये हैं।’ एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में इम्फाल पश्चिम जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एक उप-निरीक्षक (एसआई), दो सहायक उपनिरीक्षक और एक राइफलमैन शामिल हैं। पुलिस ने घोषणा की है कि धमाके के गुनाहगारों के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रूपये का इनाम दिया जाएगा। इंफाल में पिछले चार दिनों यह दूसरा विस्फोट है।

The post आईईडी विस्फोट में 5 पुलिसकर्मी, एक नागरिक घायल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/34FkLqF
via Latest News in Hindi

0 Comments