चंडीगढ़, 5 नवंबर (ट्रिन्यू)
पंजाब विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग एवं दयानन्द चेयर द्वारा गुरुनानक देव जी का 550 वां प्रकाशोत्सव मनाया गया। मुख्य वक्ता के रूप में संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. वीरेन्द्र कुमार अलंकार ने भारतीय धर्म, लंगर प्रथा की ऐतिहासिकता, सिख-धर्म की सेवा-भावना एवं वाहेगुरु शब्द की व्युत्पत्ति बतायी। कार्यक्रम में आकर्षण के तीन मुख्य बिन्दु रहे। गुरु नानक देव जी के दर्शन एवं सिद्धान्तों पर हिन्दी, संस्कृत एवं पंजाबी भाषाओं में संवाद हुआ। संस्कृत कवियों द्वारा लिखित गुरु नानक देव विषयक साहित्य का परिचय दिया गया। हिन्दी एवं संस्कृत में कविताओं द्वारा उनकी शिक्षाओं का वर्णन किया गया। प्रो. अलंकार ने नानकभास्वरोऽभात् शीर्षक से गुरु नानक देव के विराट् स्वरूप का आकलन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शोध छात्रों ने अपने सारगर्भित विचार प्रकट किये।

The post गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव मनाया appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2JQzuXt
via Latest News in Hindi

0 Comments