कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 11 लाख
मोहाली, 5 नवंबर (निस)
विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बरनाला निवासी हरप्रीत कौर विज्ञापन देखकर फेज-3बी2 की सेटलिंग अबरॉड इमीग्रेशन कंपनी के प्रबंधक गौरव तलवार से मिली। उसने कनाडा भेजने के नाम पर कंपनी के पास दस्तावेज व साढ़े 11 लाख रुपये जमा करवाए। हरप्रीत कौर के चाचा रमनदीप सिंह ने आरोप लगाया कि इमीग्रेशन कंपनी ने उनके एक लाख रुपए डॉलर अप्लाई करवाने के नाम पर खराब करवा दिए। फरवरी से न तो हरप्रीत कौर का वीजा आया और न कंपनी अब उसके पैसे वापस कर रही है।
परिवार सहित आत्मदाह की दी धमकी
पीड़ित परिवार मंगलवार को रमनदीप सिंह के साथ मिट्टी का तेल लेकर आत्मदाह करने कंपनी में आया था। परिवार का कहना था कि अगर पैसे नहीं मिले तो वह आत्मदाह कर लेंगे। सूचना पाकर मटौर थाने के एसएचओ राजीव कुमार आये और 22 दिन का समय लिया और उन्हें वापस घर भेज दिया।
The post कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 11 लाख appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2PShbVM
via Latest News in Hindi
0 Comments