मोहाली, 26 सितंबर (निस)
मोहाली सेक्टर-79 की हाउसफेड सोसायटी में बृहस्पतिवार बाद दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब पंजाब पुलिस के करीब 250 जवानों ने सोसायटी को चारों तरफ से घेरकर एरिया सील कर दिया। हथियारों से लैस पुलिस मुलाजिमों ने एक-एक कर घर की छानबीन की। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हाउसफेड सोसायटी में नामी गैंगस्टर हैरी चट्ठा अपने साथी सहित छिपा हुआ है। हालांकि इस सर्च ऑपरेशन को पूरी तरह से गुप्त रखा गया और पुलिस का कोई भी आलाधिकारी इस पर बोलने को तैयार नहीं है।
सेक्टर-79 में हाउसफेड पार्ट-1 और पार्ट-2 नाम से दो हाउसिंग सोसायटियां हैं। करीब साढ़े 12 बजे आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू), स्पेशल ऑपरेशन सेल व सीआईए स्टॉफ की टीम करीब 250 जवानों के साथ पार्ट-1 सोसायटी में पहुंची और बैरीकेड लगाकर सोसायटी का मेन गेट बंद कर दिया। सूत्रों का कहना है कि गैंगस्टर को देखते ही गोली मारने के आदेश थे, इसलिए पुलिस जवान लोडिड हथियारों से लैस थे। एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल भी मौके पर पहुंचे और जिले के थानों की पुलिस फोर्स को आपरेशन में शामिल होने के लिए बुलाया। साढ़े 12 बजे शुरू हुआ अभियान शाम करीब 4 बजे खत्म हुआ लेकिन पुलिस को वहां से कुछ बरामद नहीं हुआ।

The post मोहाली में गैंगस्टर हैरी चट्ठा के छिपे होने की सूचना के बाद एरिया सील appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2mYRZk5
via Latest News in Hindi

0 Comments