शिमला, 26 सितंबर (निस)
हिमाचल प्रदेश सरकार संचार के विभिन्न साधनों के माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यटन क्षमता को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रसिद्ध फिल्म निर्माता वर्षा बेदी तथा कंटेंट फ्लो फिल्म्स व वेब सीरीज प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुराद अली खान से आज मुलाकात के दौरान कहा कि सरकार फिल्मों के माध्यम से प्रदेश की प्राकृतिक सुन्दरता को उजागर करने के इच्छुक फिल्म निर्माताओं को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि फिल्में लोगों को पर्यटन गंतव्य स्थानों की यात्रा करने के लिए प्रेरित करके इन पर्यटन स्थलों की छवि को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध हो सकती हैं। वर्षा बेदी ने मुख्यमंत्री को अपनी फिल्म खनौर (कड़वे चेस्टनट) का ‘प्रोमो’ भी दिखाया, जिसका प्रीमियर 3 से 12 अक्तूबर तक बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के बीड़, बरोट और बडाग्रां क्षेत्रों में हुई है तथा यह यहां के लोगों की जीवनशैली पर आधारित है।

The post जयराम का फिल्म निर्माताओं को मदद का आश्वासन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2n38WKl
via Latest News in Hindi

0 Comments