होशियारपुर में बृहस्पतिवार को बैठक में भाग लेते आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी। -निस

होशियारपुर, 26 सितंबर (निस)
देश का पेट भरने वाले किसानों की दिन रात कड़ी मेहनत से पैदा किये अनाज को मंडियों से गोदामाें तक सुरक्षित पहुंचाने में सरकार का हरसंभव सहयोग करने के बाद मामूली मेहनत लेने वाले आढ़तियों व मजदूरों को उनके हक से वंचित रखना है तो फिर काम किस लिए करना। केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के विरोध में सभी आढ़ती और मजदूर पहली सितंबर से सरकारी धान की खरीद प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे। उक्त घोषणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुधीर सूद ,चेयरमैन पंडित तरसेम मोदगिल, महासचिव रमेश कुमार अग्रवाल, नरिंदर जैन, विपन गुप्ता, राजेश बांसल अदि ने संगठन की एक बैठक के बाद की। उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार के उक्त कदम के विरोध में गत दिवस खन्ना में एक राज्य स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि वे सरकार की ओर से उठाए जा रहे उक्त कदमों के विरोध में पंजाब की किसी भी मंडी में धान की सरकारी खरीद प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने एक पोर्टल तैयार किया है जिसमें किसानों के बैंक खातों की विस्तृत जानकारी मांगी जा रही है। उन्होंने बताया कि बैंक खातों की जानकारी देने के बारे में किसानों का कहना है कि वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी प्राइवेट सेक्टर को कैसे उपलब्ध करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार ने एक नादिरशाही आदेश जारी किए हैं कि अगर किसानों के बैंक खातों की जानकारी आढ़ती की ओर से पोर्टल पर नहीं दी जाती तो न आढ़त दी जाएगी न ही मजदरों को मजदूरी। उन्होंने कहा कि सरकार के उक्त कदम के विरोध में 5 सितंबर को भारतीय खाद्य निगम के डिपुओं व मार्केट कमेटी के कार्यालयों में एक-एक घंटे का रोष धरने दिए जाएंगे।

The post सरकार की नीतियों के विरोध में आढ़ती, मजदूर सरकारी धान खरीद में नहीं होंगे शामिल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2mYS0o9
via Latest News in Hindi

0 Comments