पुणे में पानी का तांडव… 12 की गई जान
पुणे में बृहस्पतिवार को भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने काफी तहस-नहस कर दिया। इसकी चपेट में कई वाहन आ गए। – प्रेट्र
पुणे : महाराष्ट्र के पुणे जिले में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ ने जबरदस्त तबाही मचाई। बाढ़ आने और दीवार गिरने की घटनाओं में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। बुधवार रात हुई भारी बारिश के बाद करीब 10, 500 से ज्यादा लोगों को पानी भरी जगहों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार बारामती क्षेत्र में 10,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया। बारिश के बाद बांध से पानी छोड़ना पड़ा, जिस कारण बाढ़ आ गदई। अग्निशमन विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बारिश तो बृहस्पतिवार को रुक गई लेकिन निचले इलाकों की कई आवासीय सोसाइटियां और घर पानी में डूबे हैं। कई इलाकों में खड़ी कारें व अन्य वाहन पानी में डूबे देखे गए। घरों में सम्पत्ति को भारी नुकसान होने की खबर है। -एजेंसी
The post पुणे में पानी का तांडव… 12 की गई जान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2m7Nbc3
via Latest News in Hindi
0 Comments