कार्यक्रम में देशभक्ति गीत गाकर मोहा मन
जींद मेंं रविवार को आयोजित राहगिरी कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार महेंद्र सिंह उर्फ झंडू। -हप्र।
जींद, 18 अगस्त (हप्र)
रानी तालाब के निकट राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। हास्य कलाकार महेंद्र सिंह ने हास्य प्रस्तुतियां देकर लोगों को काफी हंसाया और ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।
कमला राठी ने देशभक्ति गीत गाकर अपने मन के भाव उजागर किए। जींद के उभरते कलाकार मनोज माधव ने बॉर्डर फिल्म के संदेशे आते हैं गीत पर शानदार डांस की प्रस्तुति दी और दर्शकों की वाहवाही लूटी। छात्रा प्रिंयका ने नकली भांग नहीं भोले,तेरी लिमिट बढ़ती जा री सै गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी ।
मुस्कान, संजीत, रीतू राणा, नव्या समेत अनेक युवाओं एवं युवतियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। मुकेश कौशिक ने चुटकुले सुनाए तथा राजेन्द्र सिंह एवं बलजीत सिंह लीडर भजन पार्टी ने जन कल्याणकारी योजनाओं की भजनों के माध्यम से जानकारी दी। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं डीएसपी कप्तान सिंह ने कार्यक्रमों को काफी सराहा।
The post कार्यक्रम में देशभक्ति गीत गाकर मोहा मन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Z5IP6X
via Latest News in Hindi
0 Comments