5 कैमरों के साथ जल्द लॉन्च होगा Nokia 9 PureView , ये हो सकती है कीमत

HMD Global की स्वामित्व कंपनी नोकिया अपना Nokia 9 PureView स्मार्टफोन भारतीय बाज़ारों में जल्द लॉन्च कर सकती है। यह पहला ऐसा फोन है जो पांच रियर कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हैंडसेट का मूल्य भारत में 46,999 रुपये हो सकता है। इससे पहले यह फोन अमेरिका में लॉन्च किया गया था|
कैमरे के लिए इस स्मार्टफोन कुल 6 कैमरे हो सकते हैं। इसके बैक पर पेंटा सेटअप होगा जिसमें पांच सेंसर 12 मेगापिक्सल के होंगे। फोन का छठा सेंसर 3D ToF होगा| इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया शामिल होगा।
इस हैंडसेट में 5.99 इंच का P-OLED डिस्प्ले शामिल है जो QHD+ रेजोल्यूशन के साथ आता है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम को सपोर्ट करता है। इस हैंडसेट में 128 जीब की इंटरनल स्टोरेज शामिल है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई आधारित एंड्रॉइड वन पर चलता है। इसमें 3320 एमएएच की बैटरी दी गई है| कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए इस स्मार्टफोन में ड्यूल 4G, ड्यूल VoLTE, USB 3.1 टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ वी5.0, ड्यूल-बैंड वाई-फाई एसी, जीपीएस और एनएफसी आदि फीचर्स शामिल हैं।
from व्यापार – Navyug Sandesh http://bit.ly/2vc4t8H
via Latest News in Hindi
0 Comments